शुरू होने जा रहा है इंडिया का त्यौहार- IPL
Times of Bennett | Updated: Mar 27, 2023 22:46

संकल्प गुप्ता
अब बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार बचा है, क्योंकि पूरे 4 साल के बादIPL (इंडियन प्रीमियर लीग) अपने पुराने अवतार (होम/अवे) फॉर्मेट में वापस आ रहा है पर इस बार 8 नहीं बल्कि 10 टीमों के साथ| जिसका अर्थ है कि, इस बार हर एक टीम को ज़्यादातर अपने होम ग्राउंड की परिस्तिथियों में खेलने का अवसर प्राप्त होगा|
क्या-क्या बदला क्या-क्या नहीं
इस बारIPL में काफी नीयमों में बदलाव किये गए हैं, जैसे:-
अब टॉस के समय कप्तान 2-टीम लिस्ट अपने साथ ले जा सकेंगे, जिसमें वह टॉस के नतीजे के मुताबिक़ अपनी टीम का ऐलान कर सकें|
ज्यादा टीमें होने के कारण अब हर-एक टीम एक दुसरे से दो-दो बार नहीं खेलेगी, बल्कि सिर्फ कुछ टीमों को ही एक-दुसरे से दो बार टकराने का मौका मिलेगा|
इस आई.पी.एल में कई विदेशी और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आपको उनके नीजी कारणों और किसी गंभीर चोट नज़र नहीं आयेंगे|
इस बार के IPL में आकर्षण का केंद्र होंगे माहि...
वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी हर आई.पी.एल में आकर्षण का केंद्र होते हैं, पर इस बार यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि शायद यह फैन्स के “थाला”का आखरी IPL है, जिस कारण से इस बार का IPL सभी अपनी पसंदीदा टीम से ज्यादा सिर्फ और सिर्फ धोनी के लिए देखना चाहते हैं|
तो इस बार यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि, चेन्नई की टीम के मुकाबलों के लिए किस प्रकार का उत्साह रहता है, और क्या धोनी इस बार जाते-जाते क्या चेन्नई को खिताब जित्वा पाते हैं, या नहीं?
स्टार खिलाड़ियों को लगी चोट क्या डालेगी IPL पर असर
इस बार के IPL में कई स्टार खिलाड़ी, जैसे कि:- जसप्रीत बुम्राह, श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि यह सब किसी ना किसी चोट के चलते इस बार की IPL से बाहर हो गयें हैं| ज़ाहिर है कि इससे कुछ टीमों के बींच के मुकाबलों की व्यूअरशिप पर असर पड़ सकता है, मगर इससे पूरे IPL की व्यूअरशिप पर असर पडेगा या नहीं, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी|
मैदान के साथ-साथ हर टीम लगा रही सोशल मीडिया पर जोर
IPL 2023 से पहले हर एक टीम मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैन्स और आम जनता को अपनी तरफ खीचने के लिए, टीम के खिलाड़ियों, उनके अभ्यास के पलों के वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर कर रही है|
वैसे तो चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु का सोशल मीडिया हमेशा से चर्चा में रहता है, पर हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया पोस्ट्स की चर्चा ज्यादा है, क्योंकि राजस्थान हमेशा से ही एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी रहा है, जिसका सोशल मीडिया उसे बाकी सभी टीमों से अलग बनाता रहा है|
इस बार का IPL कई खिलाड़ियों के लिए काफी अहम् है, कुछ को टीम इंडिया में अपनी जगह वापस हासिल करनी है, तो वहीँ कुछ को अपनी अलग जगह बनानी है| तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सभी खिलाड़ी कामयाब हो पायेंगे या नहीं|
अब बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार बचा है, क्योंकि पूरे 4 साल के बाद
क्या-क्या बदला क्या-क्या नहीं
इस बार